आतंकी सैयद सलाहुद्दीन के बच्चे कर रहे है सरकारी नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंक का आका सैयद सलाहुद्दीन भारत और जम्मू-कश्मीर की सरकार को कितना ही कोस लें लेकिन हकीकत यह है कि उसके बेटे-बेटियां रिजक कमाने के लिए इसी सरकार की नौकरी कर रहे हैं। घाटी के बेटों को आतंकवाद के रास्ते पर धकेलने वाला यह शख्स अपनी संतानों को इस रास्ते की हवा भी नहीं लगने देता।
सलाहुद्दीन खुद तो पाकिस्तान में दुबककर बैठा है और इसका परिवार कश्मीर आराम से रह रहा है। सैयद सलाहुद्दीन की पत्नी ताज बेगम अपने पांच बेटों और दो बेटियों के साथ घाटी के बडगाम जिले के सोईबुग में रहती है।
इसके सभी बेटे और बेटियां जम्मू कश्मीर सरकार में सरकारी पदों पर तैनात हैं, या फिर राज्य के प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षा ले रहे हैं। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि सलाहुद्दीन ओवर-ग्राउंड वर्कर्स की मदद से इनके संपर्क में रहता है। इसके दो भाई गुलाम नबी शाह और गुलाम मोहिउद्दीन शाह बडगाम में रहते हैं।
6 बच्चे सरकारी पदों पर नियुक्त
सूत्रों के मुताबिक सलाहुद्दीन के पांच बेटे और दो बेटियां हैं। सबसे बड़ा बेटा शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज श्रीनगर में चिकित्सा सहायक है। दूसरा बेटा सोईबुग में जोनल शिक्षा कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करता है।
तीसरा बेटा श्रीनगर में कृषि विभाग में कर्मचारी है। चौथा बेटा श्रीनगर में डॉक्टर है। सबसे छोटा बेटा श्रीनगर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहा है। बड़ी बेटी बडगाम जिले के धरमुना में सरकारी शिक्षिका है, जबकि छोटी बेटी सोईबुग में कला की शिक्षिका है।