{"_id":"5f189b828ebc3e9fb825df25","slug":"terrorist-problem-jammu-city-news-jmu2149049102","type":"story","status":"publish","title_hn":"लश्कर का एक और मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लश्कर का एक और मददगार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के पीर मिट्ठा क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए आतंकी संगठन लश्कर ए ताइबा के मददगार मुब्बसर भट्ट के एक और साथी को पकड़ा गया है। उसकी पहचान डोडा के रहने वाले तोकीर अहमद भट्ट के रूप में हुई है। इसे डोडा से पकड़ा गया है। दोनों को बुधवार को एनआईए कोर्ट पेश किया गया। एनआईए कोर्ट के स्पेशल जज सुनीत गुप्ता ने दोनों को दस दिन की रिमांड पर भेज दिया।
कोर्ट में पेश की गई केस डिटेल के तहत 19 जुलाई को एसओजी ने मुब्बसर भट्ट को पकड़ा। तौकीर को एसओजी ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया। एसओजी ने कोर्ट में आवेदन दिया कि इनसे पूछताछ के लिए दस दिन की रिमांड चाहिए। बुधवार को आरोपियों को वर्चुअल मोड के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने महसूस किया कि इनके चेहरों और बॉडी पर किसी तरह का कोई चोट का निशान नहीं है। इनका मेडिकल हुआ है और केस डिटेल फाइल के साथ मेडिकल रिपोर्ट भी है। आरोपियों से पूछताछ होनी चाहिए और यह जांच का हिस्सा है। इसलिए दस दिन की रिमांड दी जा रही है। बता दें कि पुख्ता सूचना के आधार पर एसओजी, सेना ने मिलकर पीर मिट्ठा से लश्कर के लिए काम करने वाले मददगार मुब्बसर को पकड़ा था। इसके पास से डेढ़ लाख रुपये भी बरामद हुए थे। यह पैसे एक टिफिन बाक्स में थे, जो पाकिस्तान में रहने वाले लश्कर कमांडर हारून ने भेजे थे।