फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist planning Chattisinghpora-type massacre on Obama visit

कश्मीर: ओबामा के दौरे ने क्यों उड़ा दी सिख समुदाय की नींद

Sun, 25 Jan 2015 01:43 AM IST
Updated Sun, 25 Jan 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
terrorist planning Chattisinghpora-type massacre on Obama visit

सुरक्षा और इंटेलीजेंस एजेंसियों के अलर्ट ने कश्मीर में सिख समुदाय की नींद उड़ा कर रख दी है। मार्च 2000 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के दौरे के दौरान कश्मीर के छत्तिसिंहपोरा में सेना की वर्दी पहने लश्कर आतंकियों ने रात को घरों से निकालकर एक लाइन में खड़ा कर 35 सिखों को मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन


15 साल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से ठीक दो दिन पहले सुरक्षा एवं इंटेलीजेंस एजेंसियों ने फिर से छत्तिसिंहपोरा जैसी वारदात दोहराए जाने की आशंका जताई है। इससे एक ओर जहां सिख समुदाय में छत्तिसिंहपोरा के जख्म फिर से  हरे हो गए हैं वहीं, दूसरी ओर समुदाय के लोगों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन


केवल छत्तिसिंहपोरा ही नहीं बल्कि जहां भी कश्मीर में सिख समुदाय के लोग रहते हैं, वहां युवाओं की टोलियां गठित की गईं हैं। ये टोलियां बारी-बारी से रात को जागकर पहरा दे रहीं हैं। लोग इस कदर दहशत में हैं कि कुछ कुछ देर बाद अपनों का फोन पर कुशल मंगल पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातों को पहरा दे रहे सिख युवा

terrorist planning Chattisinghpora-type massacre on Obama visit

छत्तिसिंहपोरा गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक हरबंस सिंह ने बताया कि हर ओर ऐसी चर्चा है कि अल्पसंख्यकों पर हमला होगा, सिखों पर हमला होगा। लोग दहशत में हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी सुरक्षा का भरोसा दिला रहे हैं, पर फिर भी डर बना हुआ है।

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के चंदुसा गांव के एक सिख युवक परमवीर सिंह लोग सहमे हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों पर भरोसा तो है, पर फिर भी अपने स्तर पर भी सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट और अलर्ट जारी करने के बाद बने माहौल के संबंध में श्रीनगर स्थित 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा का कहना है कि ओबामा यात्रा के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

आईजी कश्मीर एजी मीर आवाम की सुरक्षा के बेहद पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी स्थिति से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं और तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed