जम्मू-कश्मीर: पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, पांच IED हुए बरामद
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। यहां आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट सेक्टर के हरि मारोटे गांव में एक ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें पांच IED बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी पुंछ पुलिस ने दी है।
Jammu & Kashmir | Hideout busted in Hari Marote village in Surankot sector of Poonch district with recovery of five IEDs, say Poonch Police
विज्ञापन
(Source: Poonch Police) pic.twitter.com/HO36EbKPza— ANI (@ANI) May 5, 2025
सीमा पर संघर्षविराम का उल्लंघन जारी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद बीती रात पाकिस्तान ने लगातार 11वें दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया। सेना से मिली जानकारी के अनुसार 04-05 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया।
पुंछ समेत कई सेक्टरों पर फायरिंग
सेना के अधिकारियों का कहना है कि पहलगाम आतंकी हमले और भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने समेत कई कूटनीतिक कदमों के एलान के बाद से पाकिस्तान बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। हालिया गोलीबारी की घटनाएं कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में हुईं। भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का तुरंत और उचित जवाब दिया। रविवार देर रात यानी लगातार 11वीं रात भी पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से सटी जिले के कृष्णा घाटी, सलोत्री और खड़ी क्षेत्र में भारतीय सेना अग्रिम चोकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
आईबी पर गोलीबारी सामान्य नहीं
सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से हाल में कुछ अकारण गोलीबारी की घटनाएं नियंत्रण रेखा पर कई सेक्टरों में एक साथ हुई हैं। पीर पंजाल रेंज के उत्तर और दक्षिण दोनों में, जो पिछले उल्लंघनों से थोड़ा हटकर है। इनमें से उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा और जम्मू क्षेत्र में अखनूर के पास नियंत्रण रेखा पर लगभग हर दिन संघर्षविराम उल्लंघन हुआ है। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर परगवाल सेक्टर में भी पिछले सप्ताह गोलीबारी हुई, जो सामान्य नहीं है।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: मातम में बदलीं शादी की खुशियां, विवाह कार्यक्रम में गिरी दीवार, 22 लोग घायल
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.