फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Wall collapses during wedding function in Rajouri 22 people injured

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: मातम में बदलीं शादी की खुशियां, विवाह कार्यक्रम में गिरी दीवार, 22 लोग घायल

Sun, 04 May 2025 10:40 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी Published by: विकास कुमार Updated Sun, 04 May 2025 10:40 PM IST
सार

डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि जिन घायलों को यहां लाया गया है, उनमें से दो बच्चों की हालत नाजुक थी। एक को जम्मू रेफर किया गया है, जबकि अन्य सभी घायलों का उपचार जारी है।

विज्ञापन
Wall collapses during wedding function in Rajouri 22 people injured
घायलों का चल रहा उपचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के ढन्नीधार कप्पा खा क्षेत्र में रविवार को एक विवाह कार्यक्रम के दौरान घर दीवार गिर गई। इससे मलबे के नीचे आने से करीब 22 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शाम को करीब आठ बजे कप्पा खा क्षेत्र के निवासी मोहम्मद अदरीस के घर से सुबह बरात गई थी और शाम को डोली वापस घर पहुंची थी। उससे पहले करीब छह बजे के बीच मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसके बाद घर की दीवार गिर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दीवार के ऊपर पाइपें रखी थीं और पाइपों के साथ टेंट बांधे गए थे। दीवार का मलबा और पाइपें मौजूद लोगों पर गिरा। इससे महिलाओं और बच्चों समेत 22 लोग घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से जीएमसी राजोरी पहुंचाया। 

विज्ञापन

जीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि जिन घायलों को यहां लाया गया है, उनमें से दो बच्चों की हालत नाजुक थी। एक को जम्मू रेफर किया गया है, जबकि अन्य सभी घायलों का उपचार जारी है और सभी की हालत स्थिर है।

चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार जीएमसी में लाए गए घायलों की पहचान साईंमा अख्तर, सरताल बेगम, मोहम्मद अयान, ज़ेबा हयात, ताजीम अखतर, शबीन अख्तर, ज़मीला अख्तर, मोहम्मद ज़ुबैर, मुमताज़ बेगम, मरयम अख्तर, मुमताज़ कोसर, मनीज़ा अख्तर, अनाया कोसर, क़ादिर हुसैन, अबरार अमीन, मेहनाज़ अख्तर, यास्मीन कोसर और रेहान खान के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed