{"_id":"5c2f0c1dbdec2257071f6d39","slug":"terrorist-gave-gun-salute-in-militants-funeral-in-tral-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आतंकी के जनाजे में शामिल हुए साथी आतंकी, दिया गन सैल्यूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आतंकी के जनाजे में शामिल हुए साथी आतंकी, दिया गन सैल्यूट
Fri, 04 Jan 2019 01:02 PM IST
Priyesh Mishra
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के पहले मुठभेड़ में वीरवार को तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद त्राल इलाके में तनाव है। विरोध में शुक्रवार को पूरे त्राल में बंदी रही। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। हिंसा की आशंका में बनिहाल से श्रीनगर के बीच रेल सेवा स्थगित रही। आतंकियों ने जनाजे में शामिल होकर गन सैल्यूट भी दी।
मारे गए आतंकी शकूर अहमद के पैतृक गांव त्राल के लारिबल में आतंकी जनाजे में शामिल हुए। उन्होंने हवा में तीन गोलियां चलाकर गन सैल्यूट दी। हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। तीन आतंकियों के मारे जाने के विरोध में त्राल इलाके में सभी दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
साथ ही सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जगह-जगह नाके लगाकर चेकिंग अभियान चलाया गया। ज्ञात हो कि वीरवार को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर त्राल इलाके के गुलशनपोरा में सुरक्षा बलों ने सर्च आपरेशन चलाया था। घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मार गिराए गए थे। इस दौरान युवाओं ने सड़क पर उतरकर भारी पथराव करते हुए आपरेशन में खलल डालने की कोशिश की थी। हिंसक झड़पों में दर्जनभर पत्थरबाज घायल हो गए थे।