फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist attacked police party in acchabal of anantnag

अनंतनाग में पुलिस पार्टी पर हमला, 6 पुलिसकर्मी शहीद, आतंकियों ने शवों से की बर्बरता

Sat, 17 Jun 2017 09:10 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 17 Jun 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Terrorist attacked police party in acchabal of anantnag
अनंतनाग हमले में शहीद जवान को श्रद्धांजलि - फोटो : ANI

कश्मीर में लगातार दूसरे दिन आतंकियों ने पुलिसकर्मयों को निशाना बनाकर हमले किए हैं। शुक्रवार को लश्कर के मोस्ट वांटेड आतंकी जुनैद मट्टू के खात्मे से बौखलाए आतंकियों ने शाम को सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार आतंकियों द्वारा दक्षिण कश्मीर के जिले अनंतनाग में एक पुलिस पार्टी पर हमला किया है।

विज्ञापन


इस आतंकी हमले में 6 पुलिसकर्मियों के शहीद होने की खबर है। आतंकियों द्वारा अनंतनाग जिले अच्छाबल के थाजीवारा में एक पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई है। इस गोलीबारी के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के 6 जवान शहीद हुए हैं। अमर उजाला से बातचीत में डीजीपी एसपी वैद ने इसकी पुष्टि की है। आतंकी हमले के बाद सेना और पुलिस के जवानों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।
विज्ञापन


अनंतनाग में आतंकियों द्वारा हमले के बाद पुलिसकर्मियों के शवों से बर्बरता की बात सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों द्वारा पुलिसकर्मियों के शवों के चेहरों को नुकसान पहुंचाया गया है। इससे पूर्व वीरवार को कुलगाम जिले में आतंकियों द्वारा पुलिसकर्मियों के निशाना बनाकर हमले किए गए थे। इन वारदातों में 2 जवान शहीद हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ जुनैद

Terrorist attacked police party in acchabal of anantnag
भारतीय सेना ने आतंकी को किया ढेर - फोटो : File Photo

कश्मीर घाटी के दक्षिण हिस्से के जिले कुलगाम में शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के दौरान सेना के जवानों ने लश्कर कमांडर जुनैद मट्टू समेत दोनों आतंकी को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ये मुठभेड़ कुलगाम के अरवानी गांव में हुई। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुलगाम जिले के अरवानी में सेना को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा इस इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। मारे गए दूसरे आतंकी का नाम मुजमिल बताया जा रहा है।

अरवानी के ईदगाह मोहल्ले में शुरू हुए इस आपरेशन के दौरान ही एक घर में छिपे 3 लश्कर आतंकियों को घेरा गया था। इसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान लश्कर ए तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी और स्थानीय कमांडर जुनैद मट्टू को मार गिराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed