फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terrorist attack on police party

J&K: बडगाम में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला

Sat, 02 Jul 2016 01:36 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 02 Jul 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
terrorist attack on police party
Terrorist - फोटो : FILE
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के पखरपोरा में शुक्रवार दोपहर को आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया। इसमें एक सहायक सब इंस्पेक्टर और एक स्थानीय नागरिक के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में आतंकियों की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार पखरपोरा इलाके में पुलिस पार्टी ड्यूटी पर तैनात थी, तभी हथियारबंद आतंकियों ने हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आतंकी भीड़ का फायदा उठाते हुए घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार हमले में स्थानीय नागरिक गंभीर घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी के मुंह को चीरती हुई गोली नागरिक के सिर में जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में एएसआई अब्दुल रशीद और पखरपोरा सूमो स्टैंड का चेयरमैन मोहम्मद अयूब शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायज़ा लिया। साथ ही फरार आतंकियों को तलाशने के लिए आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed