फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   TERRORIST ATTACK ON PDP MINISTER RESIDENCE IN ANANTNAG

अनंतनाग में जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री के घर पर आतंकी हमला

Mon, 24 Oct 2016 09:01 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 24 Oct 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
TERRORIST ATTACK ON PDP MINISTER RESIDENCE IN ANANTNAG
मंत्री के घर पर हमला - फोटो : Demo Pic.

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पीडीपी सरकार के मंत्री के घर पर आतंकियों ने हमला किया है । ये हमला दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार की शाम को हुआ है । जानकारी के मुताबिक पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के विधायक और जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री अब्दुल रहमान वीरी के घर पर आतंकवादियों द्वारा हमला किया गया है ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के बाद से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल है। अब्दुल रहमान वीरी अनंतनाग की बिजबेहड़ा सीट से पीडीपी के विधायक हैं और जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ महबूबा मुफ्ती सरकार में लोक निर्माण एवं संसदीय कार्य मंत्री हैं । वीरी के अनंतनाग स्थित घर पर सोमवार को शाम के समय आतंकियों ने हमला किया है । 


गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भी आज सुबह सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी । सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था । इस मुठभेड़ के बाद से बारामूला के इस इलाके के आसपास सेना के जवानों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है । 

पहले भी आतंकियों के निशाने पर रहे हैं पीडीपी के नेता

TERRORIST ATTACK ON PDP MINISTER RESIDENCE IN ANANTNAG
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
पीडीपी के पूर्व मंत्री और वर्तमान में राज्य के वक्फ बोर्ड के चेयरमैन पीर मोहम्मद हुसैन के घर पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी थी। जानकारी के मुताबिक 20 अक्तूबर की शाम को अनंतनाग के अच्छाबल इलाके में आतंकियों ने पीडीपी नेता के घर पर फायरिंग की थी । 

 हालांकि इस वारदात में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली थी। सूत्रों के मुताबिक हमले के दौरान आतंकियों ने छह राउंड फायर किए थे। वारदात के समय घर पूरी तरह से खाली था। आतंकियों की धरपकड़ को सर्च आपरेशन चलाया गया, पर कोई हाथ नहीं लगा।

अनंतनाग में आतंकियों ने लूटी थी राइफल

TERRORIST ATTACK ON PDP MINISTER RESIDENCE IN ANANTNAG
Terrorist - फोटो : File Photo
इससे पहले भी 17 अक्तूबर को दक्षिण कश्मीर के अनंंतनाग में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों से हथियारों को लूट लिया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के अनंंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों से 5 राइफलें लूट ली थी। आतंकियों ने जिन पुलिस कर्मियों से ये राइफलें लूटी थी वे सभी जिले में स्थित एक टीवी टावर की सुरक्षा में तैनात थे । 

पिछले महीने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के गृह जनपद अनंतनाग में पीडीपी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट शेख जावेद के घर पर आतंकियों ने हमला किया था। इस दौरान आतंकियों ने वहां से चार राइफलें छीनी थी। जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा इन घटनाओं में लूट के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed