फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist attack

पुंछ हमला : ड्रोन से दहशतगर्दों की तलाश, सेना ने घेरा 20 किमी का इलाका

विज्ञापन
terrorist attack
सर्च ऑपरेशन में सेना, पुलिस और एसओजी के एक हजार जवान लगाए, नाकों पर खंगाले जा रहे वाहन
विज्ञापन

पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील के डन्ना शाहसितार क्षेत्र में शनिवार शाम को वायुसेना के वाहनाें पर आतंकी हमले के बाद दहशतगर्दों की तलाश तेज कर दी गई है। सुरनकोट व मेंढर के 20 किलोमीटर तक क्षेत्र में घेराबंदी की गई है, ताकि आतंकी अंधेरे की आड़ में फरार न हो सकें। ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।

सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है। इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसओजी के एक हजार से अधिक जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। आतंकियों ने वायुसेना के वाहनों पर घात लगाकर हमला किया है। आतंकियों का सफाया करने के लिए सुरक्षा बल आधुनिक हथियारों और उपकरणों के साथ सर्च आॅपरेशन में जुट गए हैं। इसके साथ जिले के प्रवेशद्वार भींबर गली से लेकर पुंछ तक और जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष नाके लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। वाहनों में सवार लोगों के पहचान पत्रों की जांच करने के बाद ही उन्हें आगे भेजा जा रहा है। शनिवार देर रात तक अभियान जारी था।
विज्ञापन


-------
घायल जवानों को सीने, सिर और गर्दन पर लगीं गोलियां

हमले में घायल जवानों को सीने, सिर व गर्दन पर गोलियां लगी हैं। इससे यह लगता है कि आतंकियों ने बिल्कुल सामने से वाहन को घेरकर गोलियां बरसाईं हैं। बलिदानी जवान विक्की पहाड़े को सीने व सिर पर गोलियां लगी थीं। इसके साथ ही बासु को गर्दन व सीने पर दो गोलियां लगी हैं। उसका ऑपरेशन चल रहा है। बीके सिंह को भी सीने पर गोली के घाव हैं। ढाबी के दाहिने बाजू पर गोली लगी है। दो अन्य स्पिलिंटर लगने से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed