{"_id":"57b3edbd4f1c1ba2506eb676","slug":"terrorist-attack-in-pulwama","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: सेना के काफिले पर आतंकी हमला, तीन जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सेना के काफिले पर आतंकी हमला, तीन जवान शहीद
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
आतंकी हमला
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
48 घंटे के अंदर दूसरी बार आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हमला किया। इस हमले में सेना के दो और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गए।
विज्ञापन
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेना का काफिला बुधवार सुबह श्रीनगर से बारामूला की ओर जा रहा था। इसी दौरान घात लगा कर बैठे आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए जबकि पांच अन्य जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं मौके पर तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया। हमले के तुरंत बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की लेकिन आतंकी घटनास्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन
सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
पुलवामा में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, पांच घायल
encounter
- फोटो : PTI
वहीं दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के काकपोरा इलाके में भी मंगलवार रात आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया।
इस हमले में पांच पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम आतंकियों ने पुलिस चौकी को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका, जिससे वहां तैनात पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घायलों को तुरंत जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां सभी घायलों की हालात स्थिर बताई जा रही है। हमले के तुरंत बाद पुलिक के आलाअधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके के घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।