फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist attack in Bijbihara, Terrorists shot at police personnel, seriously injured, security forces surrounded the entire area

बिजबिहाड़ा में आतंकी हमला: दहशतगर्दों ने पुलिसकर्मियों पर बरसाई गोलियां, एएसआई शहीद, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा 

Wed, 22 Dec 2021 06:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 22 Dec 2021 06:56 PM IST
सार

अनंतनाग में आतंकियों ने पुलिस कर्मियों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें  एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में चेकिंग शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Terrorist attack in Bijbihara, Terrorists shot at police personnel, seriously injured, security forces surrounded the entire area
कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें एएसआई एएसआई मोहम्मद अशरफ गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार देर शाम हो हुई आतंकी वारदात के बाद इलाके में दहशत मच गई। सूचना पर पुलिस और अन्य सुरक्षाबल पहुंच गए। उन्होंने पूरे इलाके में कब्जे में ले लिया है। आतंकियों को खोजने के लिए पूरे इलाके में चेकिंग शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल कर्मी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वह स्थानीय नाके पर तैनात थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़े: कश्मीर में 30 मिनट के भीतर दो आतंकी हमले: एएसआई शहीद, युवक की गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन

 
पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस फॉलोअर को मारी थी गोली
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में रविवार 19 दिसंबर की शाम को आतंकियों ने पुलिस के एक फॉलोअर को पैतृक गांव के पास गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस के अनुसार पुलवामा के बांडजू गांव में फॉलोअर मुश्ताक अहमद वागे को आतंकियों ने गोली मारी। उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

बताते हैं कि बांडजू फॉलोअर का पैतृक गांव है। पुलिस के अनुसार उसकी हालत स्थिर है। वहीं, त्राल इलाके के बुच्चू गांव के जंगल क्षेत्र में आतंकियों की ओर से प्लांट की गई आईईडी बरामद की गई। आईईडी एक टिन के कनस्तर में फिट थी। कनस्तर यूरिया से भरी हुई थी और तार बाहर निकले हुए थे। मौके के निरीक्षण से यह पता लगता है कि आईईडी वहीं बनाई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed