फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two terrorist attacks in Kashmir within 30 minutes, ASI martyr in Anantnag, youth shot dead in Srinagar

कश्मीर में 30 मिनट के भीतर दो आतंकी हमले: अनंतनाग में एएसआई शहीद, श्रीनगर में युवक की गोली मारकर हत्या, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

Wed, 22 Dec 2021 08:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 22 Dec 2021 08:05 PM IST
सार

घाटी में आतंकियों ने दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया। श्रीनगर में हुई पहली घटना में एक युवक की मौत हो गई। अनंतनाग में नाका पार्टी पर हुई हमले में एएसआई शहीद हो गए। 

विज्ञापन
Two terrorist attacks in Kashmir within 30 minutes, ASI martyr in Anantnag, youth shot dead in Srinagar
श्रीनगर में आतंकी हमले के बाद मौके पर सुरक्षाबल। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

मध्य कश्मीर के श्रीनगर और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने 30 मिनट के भीतर दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया। इन हमलों में एक स्थानीय युवक की मौत जबकि जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) शहीद हो गया। हमलावरों को तलाशने के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया है।  बुधवार शाम को पहला हमला श्रीनगर ईदगाह के मीरजानपोरा में हुआ। यहां आतंकियों ने एक स्थानीय युवक रऊफ अहमद को निशाना बनाकर उस पर गोलियां दागी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत श्री महाराजा हरी सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

 

Two terrorist attacks in Kashmir within 30 minutes, ASI martyr in Anantnag, youth shot dead in Srinagar
अनंतनाग में शहीद एएसआई मोहम्मद असरफ। - फोटो : संवाद
इस घटना के 30 मिनट के भीतर आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के बिजबिहाड़ा इलाके में एक नाका पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें बिजबिहाड़ा पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई मोहम्मद अशरफ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Two terrorist attacks in Kashmir within 30 minutes, ASI martyr in Anantnag, youth shot dead in Srinagar
श्रीनगर में आतंकी हमले में मारे गए युवक के परिजन। - फोटो : बासित जरगर
एक अधिकारी ने बताया कि हालत नाजुक होने के कारण एएसआई को श्रीनगर रेफर किया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इन हमलों के बाद आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने ट्वीट कर शहीद पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस दुख की घडी में वह शहीद के परिवार के साथ हर दम खड़ हैं। 

 
विज्ञापन

Two terrorist attacks in Kashmir within 30 minutes, ASI martyr in Anantnag, youth shot dead in Srinagar
श्रीनगर में आतंकी हमले में मारे गए युवक के परिजन। - फोटो : संवाद
पुलवामा में चार दिन पहले आतंकियों ने पुलिस फॉलोअर को मारी थी गोली
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में रविवार 19 दिसंबर की शाम को आतंकियों ने पुलिस के एक फॉलोअर को पैतृक गांव के पास गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस के अनुसार पुलवामा के बांडजू गांव में फॉलोअर मुश्ताक अहमद वागे को आतंकियों ने गोली मारी। उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

बताते हैं कि बांडजू फॉलोअर का पैतृक गांव है। पुलिस के अनुसार उसकी हालत स्थिर है। वहीं, त्राल इलाके के बुच्चू गांव के जंगल क्षेत्र में आतंकियों की ओर से प्लांट की गई आईईडी बरामद की गई। आईईडी एक टिन के कनस्तर में फिट थी।

कनस्तर यूरिया से भरी हुई थी और तार बाहर निकले हुए थे। मौके के निरीक्षण से यह पता लगता है कि आईईडी वहीं बनाई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed