{"_id":"608d75ed8ebc3e13ce5c85a1","slug":"terrorist-attack-in-anantnag-terrorists-firing-on-security-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमला: अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर पिस्टल से की फायरिंग, एक जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमला: अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर पिस्टल से की फायरिंग, एक जवान घायल
Sat, 01 May 2021 09:08 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 01 May 2021 09:08 PM IST
सार
कश्मीर में आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला किया है। इसमें एक जवान को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
अनंतनाग पुलिस
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विस्तार
कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस पर हमला किया है। इस हमले में एक जवान घायल हुआ है। आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि जिले के लाजीबल इलाके में लॉकडाउन के मद्देनजर पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान आतंकियों ने पुलिस पर पिस्टल से फायरिंग की। जिसमें एक पुलिसकर्मी गुलाम मोहम्मद को मामूली चोटें आईं। जवान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके साथ ही इलाके को सील कर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- डॉक्टर की सलाह: मधुमेह रोगियों को कोरोना के साथ निमोनिया हो तो तुरंत अस्पताल जाएं, ये भी करें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 18 साल बाद खुशी के पल: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के आगे फसल की कटाई शुरू
ये भी पढ़ें- श्रमिकों की करुण कथा: फिर घर की ओर चल पड़े मजदूर, रोजगार पर बने असमंजस से पलायन को मजबूर