{"_id":"57de0b524f1c1bd949d49eef","slug":"terrorist-attack-at-army-s-brigade-headquarter-in-uri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उड़ी में ब्रिगेड हेडक्वार्टर पर हुए हमले में 17 जवान शहीद, श्रीनगर पहुंचे सेना प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ी में ब्रिगेड हेडक्वार्टर पर हुए हमले में 17 जवान शहीद, श्रीनगर पहुंचे सेना प्रमुख
ब्यूरो, अमर उजाला/ जम्मू
Updated Mon, 19 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर पहुंचे सेना प्रमुख
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार आतंकियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया। रविवार सुबह बारामुला जिले में एलओसी से लगते उड़ी सेक्टर में स्थित आर्मी हेडक्वार्टर पर चार आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में 17 जवान शहीद हो गए, जबकि हमले में शामिल सभी चार आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। हमले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री के निर्देश पर सेना प्रमुख श्रीगनर पहुंच गए हैं। सेना प्रमुख उड़ी जाकर सुरक्षा समीक्षा और घायल जवानों से मुलाकात करेंगे।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े 5 बजे चार आतंकियों के दल ने सेना के हेडक्वार्टर पर अचानक से हमला बोल दिया और परिसर में घुस गए। इस दौरान सेना के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को घेर लिया।
सेना के आला अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुठभेड़ स्थल पर पैरा कमांडोज को भेजने का निर्णय लिया। इसी बीच सेना के हेलीकॉप्टर से पैरा कमांडोज को एयरड्रॉप किया गया।

FLASH: 17 soldiers died in terrorist attack in Uri (J&K). Total four terrorists killed in the operation. Combing operations in progress.
— ANI (@ANI_news) September 18, 2016
गृहमंत्री राजनाथ ने रद्द किया विदेश दौरा
मुठभेड़ स्थल पर पैरा कमांडोज को किया गया एयरड्रॉप
- फोटो : ANI
आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान हेडक्वार्टर की एक इमारत में आग लग गई, हालांकि जवानों ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया। कुछ ही देर बाद पैरा कमांडोज ने हमले में शामिल चारों आतंकियों को ढेर कर दिया।
सैन्य हेडक्वार्टर और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। सर्च ऑपरेशन में सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों को लगाया गया है।
हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकी हाल ही में घुसपैठ करके भारतीय सीमा में दाखिल हुए हैं।
वहीं दूसरी ओर गृहमंत्री राजनाथ ने हमले के चलते अपनी रूस और अमेरिका की यात्रा को रद्द कर दिया। गृहमंत्री ने अपने आवास पर सेना और खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

Keeping the situation of Jammu and Kashmir in mind and in the wake of terror attack in Uri, I have postponed my visits to Russia and the USA
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 18, 2016
पुंछ में चार आतंकियों को किया गया था ढेर
गौरतलब है कि 11 सितंबर को पुंछ में भी आतंकियों ने हमला किया था। तीन दिन तक चली मुठभेड़ में चार आतंकियों को ढेर किया गया था, जबकि एक पुलिसकर्मी हमले में शहीद हो गया था।
कुछ दिन पहले सेना को कश्मीर में आर्मी कैंप पर आतंकी हमले की खुफिया इनपुट मिले थे, जिसके बाद से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे।
कुछ दिन पहले सेना को कश्मीर में आर्मी कैंप पर आतंकी हमले की खुफिया इनपुट मिले थे, जिसके बाद से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे।
LoC पर घुसपैठ की फिराक में 200 आतंकी
इलाके में सर्च अभियान जारी
- फोटो : PTI
लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) के उस पार 150 से 200 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। वो मौके का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, बीएसएफ पूरी तरह से चौकस है।
पाकिस्तान के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। श्रीनगर से सटे हुमहामा स्थित बीएसएफ मुख्यालय में बीएसएफ के आईजी विकास चंद्र ने यह जानकारी दी।
मीडिया से मुखातिब आईजी बीएसएफ ने कहा कुछ आतंकियों को मार गिराया गया है। जो बचे हैं वो पाकिस्तान की मदद से एलओसी से घुसपैठ की फिराक में हैं।