{"_id":"61b7736c2f08d065581819c0","slug":"terror-attack-on-jammu-kashmir-police-bus-two-police-jawan-martyr-12-injured-know-what-pm-modi-to-lg-sinha-mehbuba-mufti-omar-abdullah-and-other-leaders-say-on-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu-Kashmir: पीएम मोदी ने आतंकी हमले की जानकारी मांगी, एलजी बोले- दहशतगर्दों को नहीं बख्शेंगे, जानें किसने क्या कहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu-Kashmir: पीएम मोदी ने आतंकी हमले की जानकारी मांगी, एलजी बोले- दहशतगर्दों को नहीं बख्शेंगे, जानें किसने क्या कहा...
Mon, 13 Dec 2021 09:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 13 Dec 2021 09:59 PM IST
सार
इस हमले के बाद पीएम मोदी से लेकर एलजी मनोज सिन्हा, महबूबा मुफ्ती समेत जम्मू कश्मीर के तमाम नेताओं के बयान सामने आए हैं। पढ़ें किसने क्या कहा...
विज्ञापन
श्रीनगर में पुलिस बस पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीनगर के बाहरी इलाके जेवन में आतंकियों ने सोमवार की शाम एक पुलिस बस पर हमला कर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और मौके से फरार हो गए। इस हमले में एक एएसआई और एक कांस्टेबल शहीद हो गए जबकि 12 जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीन जवानों की हालत गंभीर है। घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एहतियातन जम्मू-बारामुला हाईवे को बंद कर दिया गया है। इस हमले के बाद पीएम मोदी से लेकर एलजी मनोज सिन्हा, महबूबा मुफ्ती समेत जम्मू कश्मीर के तमाम नेताओं के बयान सामने आए हैं। पढ़ें किसने क्या कहा...
विज्ञापन
पीएम मोदी ने घटना की ली जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आतंकी घटना की जानकारी ली है। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।
शांति के दुश्मनों को बख्शा नहीं जाएगा: एलजी
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि शांति के दुश्मनों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। आतंकियों के पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म किया जाएगा। उन्होंने घायलों के स्वस्थ होने की कामना की। नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार के हमलों के लिए समाज में कोई स्थान नहीं है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इससे भारत सरकार के कश्मीर में सामान्य हालात होने का गलत दावा उजागर हो गया है।
विज्ञापन
भारत सरकार के गलत प्रचार का हुआ खुलासाः महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने आतंकी हमलों पर शोक व्यक्त करते हुए भारत सरकार की नीतियों को लेकर हमला किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि आतंकी हमले में बुरी तरह से दुखी हूं जिसमें दो जवान मारे गए। कश्मीर में सामान्य स्थिति का भारत सरकार का झूठा आख्यान उजागर हो गया है, फिर भी कोई सुधार नहीं किया गया है। मेरी संवेदना शहीद जवानों के परिवारों के साथ है।
विज्ञापन
भयानक घटना की निंदा करता हूंः उमर अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला ने भी घटना की निंदा करते हुए लिखा कि, श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक पुलिस बस पर भयानक आतंकी हमले की खबर सुनी। मैं इस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं और साथ ही मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना और घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं।