फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   temple dispute is a deliberate conspiracy

सोची-समझी साजिश का हिस्सा मंदिर विवाद, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Sun, 19 Jun 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 19 Jun 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
temple dispute is a deliberate conspiracy
- फोटो : Amar Ujala

शिव मंदिर की घटनाएं सोची-समझी साजिश हैं। नानक नगर के शिव मंदिर पहुंचे सांसद जुगल किशोर शर्मा ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर और मंदिर का जायजा लेने के दौरान यह बात कही। 

विज्ञापन


लोगों ने सांसद से मांग करते हुए कहा कि साजिश रचने वाले जल्द बेनकाब होने चाहिएं, ताकि कोई और घटना न हो। जुगल ने कहा कि तीन दिन के भीतर एक ही तरह की दो घटनाएं होने से पता चलता है कि यह सब साजिशन हुआ। कुछ लोग शहर में सांप्रदायिक माहौल खराब कर तनाव पैदा करना चाहते हैं।
विज्ञापन


जुगल ने कहा कि दोनों समुदाय के स्थानीय लोगों ने सहनशक्ति का सुबूत देते हुए पूरे घटनाक्रम को संभाल लिया, जो प्रशंसनीय है। सांसद ने कहा कि पहली घटना को इत्तफाक माना जा सकता है, लेकिन दूसरी घटना होने से पूरा यकीन है कि कोई साजिश के  तहत यह सब कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने नानक नगर में हुई घटना के वक्त प्रशासन की तत्कालीन कार्रवाई पर संतुष्टि जताई, लेकिन यह भी कहा कि इस मामले में जो दो लोग पकड़े गए हैं, उनसे पूरी पूछताछ होनी चाहिए। 


यह भी कहा कि आपशंभु और नानक नगर के शिव मंदिर दोनों की घटनाओं को आपस में जोड़ कर जांच होनी चाहिए, क्योंकि दोनों मामलों में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास हुआ है। सांसद ने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस मामले तेजी से जांच होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed