फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   temperature crossed 40 degrees on monday in jammu

राहत के आसार नहीं: जम्मू का पारा फिर 40 पार, कश्मीर में भी तपिश बढ़ी

Tue, 29 Jun 2021 12:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Jun 2021 12:14 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। जुलाई के पहले सप्ताह कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा। 

विज्ञापन
temperature crossed 40 degrees on monday in jammu
गर्मी से परेशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी से हर कोई बेहाल है। गर्म हवाएं शरीर को झुलसा रही हैं। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से तपिश ने जोर पकड़ा है। जम्मू में सोमवार को दिन का तापमान फिर 40 डिग्री से पार चला गया। कश्मीर में भी पारे में उछाल आया है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। जुलाई के पहले सप्ताह कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा। जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। सुबह से ही धूप ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ तपिश में भी बढ़ोतरी होती चली गई। दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया। भीषण गर्मी से कई सड़कों पर तारकोल पिघल रहा है। बाजारों में खरीदारों की भीड़ कम हुई है। 
विज्ञापन


जम्मू में सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री चढ़कर 40.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री तक ऊपर चल रहा है। कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 36.4, बनिहाल में 31.6, बटोत में 30.4, भद्रवाह में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 26.3, कारगिल में 26.4 और श्रीनगर में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed