फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tawi Water Level Increase

Jammu News: तवी में जलस्तर बढ़ा<bha>;</bha> स्कूल की चहारदीवारी ढही, घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
Tawi Water Level Increase
स्कूल की दीवार गिरने की जानकारी देते स्थानीय लोग। 
-जम्मू-पूंछ हाईवे पर भांबला के पास भूस्खलन, दोनों तरफ की आवाजाही बंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। ब्लॉक के पंचायत कुंड खनयारी में शुक्रवार देर रात हुई बारिश के कारण तवी नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे तवी के पास स्थित राजकीय हाई स्कूल में पानी घुस गया। पानी ने स्कूल की चहारदीवारी गिरा दी। पानी के तेज बहाव से स्कूल के मुख्य गेट की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूल के साथ सटे घरों में भी पानी घुस गया।
कुंड खनयारी गांव के पूर्व पंच अशोक कुमार ने बताया कि उनके घर के साथ ही उनकी किराना की दुकान है। पानी पहले दुकानों में घुसा और उसके बाद उनके घर में भी आ गया। इससे दुकान में रखा सारा सामान खराब हो गया। खेत में लगी फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। नायब तहसीलदार मुख्तियार अहमद ने शनिवार को मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

वहीं माजरा कुंड के प्राइमरी स्कूल के शिक्षक सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनके स्कूल में तवी का पानी आ जाने के कारण चहारदीवारी ढह गई। काफी पानी कमरे में आ घुसा है जिससे स्कूल को नुकसान पहुंचा है। तहसील के अन्य हिस्सों में भी बारिश का असर देखने को मिला। नदी-नाले उफान पर रहे। काफी फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा ले रहे हैं। कस्बे के साथ लगते कल्हाड़ गांव की तरफ जाने वाले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाए गए मार्ग पर मिट्टी का मलबा आने से रास्ता बंद हो गया। इससे लोगों को घर से बाजार आने-जाने में काफी परेशानी हुई।
जूनियर इंजीनियर मनीष पूरी ने बताया कि मार्ग बंद होने का पता चलते ही जेसीबी को भेज कर गिरे मलबे को साफ कर दिया गया। जम्मू-पूंछ हाईवे पर भांबला के पास भी भूस्खलन हुआ है। मार्ग पर मलबा आने से दोनों तरफ की आवाजाही बंद हो गई।

जानकारी मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। मार्ग को खुलवा कर वाहनों की आवाजाही बहाल करवाई। पूर्व सरपंच अनिल शर्मा ने बताया कि गांव खरोटी व कोट जागीर में काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय निवासी रोहित कुमार के घर में भी पानी घुसा हे। जल जीवन मिशन के तहत पंचायत में डाले गए पाइप कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक पुली को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed