फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Taught effective use of social media to become a good leader

Jammu News: अच्छा नेता बनने के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी प्रयोग सिखाया

Mon, 06 Oct 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 06 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Taught effective use of social media to become a good leader
एबीवीपी अभ्यास वर्ग के समापन पर मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत : परिषद
जम्मू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जम्मू महानगर का अभ्यास वर्ग रविवार को संपन्न हो गया। जानीपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में दो दिन चले इस वर्ग के आखिरी दिन कार्यकर्ताओं को अच्छा नेता बनने के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी प्रयोग सिखाया गया है। विभिन्न टूल्स की जानकारी देकर उनका स्किल डेवलपमेंट किया गया। अभ्यास वर्ग में परिषद कार्यकर्ताओं को परिषद के इतिहास की जानकारी दिए जाने के साथ ही विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के कैंपस में सक्रियता बढ़ाने, भूमिका को व्यवस्थित रूप से निभाने और बेहतर कार्यप्रणाली को अपनाने संबंधी टिप्स दिए गए। उन्हें भाषण देने, आंदोलन चलाने, जनगीत गाने की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं के विकास, शिक्षा के प्रसार, संगठनात्मक कार्यों को सुदृढ़ करने और समाज में युवाओं की भूमिका को समझने की रणनीतियों पर भी चर्चा की। परिषद के महानगर सचिव रमन खजूरिया ने बताया कि अभ्यास वर्ग में जम्मू महानगर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और नगर कार्यकारिणी से 80 प्रतिनिधि हिस्सा लेते हैं। इसमें युवा सशक्तीकरण के साथ ही राष्ट्रीय एकता पर भी बात होती है।
विज्ञापन

इस दौरान परिषद के प्रदेश सचिव सनक श्रीवत्स, प्रदेश संगठन सचिव तिलक ठाकुर, प्रांत प्रचार प्रमुख जय भवानी, अक्षी बिलौरिया, रमणीक शर्मा, संभाग संगठन सचिव अक्षय कुमार, महानगर संगठन सचिव साहिल ठाकुर, हरीश शर्मा, चाहत आनंद, हर्ष खजूरिया, सुनील सिंह, ईशा जी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed