फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tamdeh festival in Duggar jammu kashmir fruits and water will be offered to ancestors

जम्मू-कश्मीर: डुग्गर प्रदेश में तमदेह पर्व आज, जानिए इसका महत्व

Tue, 15 Jun 2021 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 15 Jun 2021 02:21 AM IST
सार

तमदेह पर्व पर शहरवासियों ने बाजारों में खरीदारी की। लोग फल, बर्तन सहित अन्य जरूरी सामग्री खरीदने बाजार पहुंचे।
 

विज्ञापन
Tamdeh festival in Duggar jammu kashmir fruits and water will be offered to ancestors
तमदेह पर्व - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डुग्गर प्रदेश का पारंपरिक तमदेह पर्व आज मनाया जा रहा है। पूर्वजों की याद में पर्व आषाढ़ संक्रांति के दिन पारंपरिक रीति रिवाजों व श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। इस दिन लोग श्रद्धा भाव के साथ अपने पूर्वजों को फल, फूल, जल से भरे हुए बर्तन व घड़े अर्पित कर पितृ तर्पण करते हैं और पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा भी की जाती है।

विज्ञापन


डुग्गर प्रदेश में तमदेह पर्व का काफी महत्व है। आज के दिन लोग अपने पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए लोग पवित्र नदियों, सरोवर में स्नान करने के साथ दान-पुण्य भी करते है। संजय शास्त्री ने कहा कि ये दिन ऋतु परिवर्तन के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने इस दिन अपने पितरों को प्रसन्न करने के पानी के साथ ऋतू फल विशेष कर तरबूज, आम, खरबूज आदि को कुलदेवता को भी अर्पित किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन लोगो को पितर दोष है, उनके लिए ये पर्व बड़ा होता है जहां व पितर दोष से मुक्त हो सकते है। तमदेह पर विवाहिता बेटियों, कुल पुरोहित एवं ब्राह्माणों को भोजन करवाया जाता है। लोग इस दिन मीठे पानी की छबीलें भी लगाते है। तमदेह के दिन किया गया दान अन्य शुभ दिनों की तुलना में दस गुना अधिक पुण्य देने वाला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू: सेना में भर्ती होने के सपनों पर कोरोना ने लगाई ब्रेक, मांग- इस वजह से दो साल की विशेष छूट मिले    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed