{"_id":"63c7f8f8da51266c5214b5ef","slug":"talashi-abhiyan-in-samba-samba-news-c-10-1-26826-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया तालाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया तालाशी अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा बल सतर्क हो गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ को रोकने के लिए बीएसएफ के साथ पुलिस व सीआरपीएफ को भी सतर्क किया गया है। देश विरोधी तत्वों के इरादों को नाकाम करने के लिए सेना, पुलिस व सुरक्षा बल आपसी तालमेल के तहत काम कर रहे है।
सूत्रों के अनुसार बुधवार को एसओजी पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र चक लाल के बंई नाले में तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार इसी नाले से कई बार घुसपैठ के प्रयास हुए हैं। पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से इसी क्षेत्र में अधिकतर बार ड्रोन की भी घुसपैठ कराई जाती रही है। पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में प्रवेश करने के उपरांत बंई नाले के रास्ते पाक क्षेत्र में घुस जाता है। इसको लेकर सुरक्षा बल क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे हैं।