{"_id":"652da16ddf44f246c1028459","slug":"syed-mushtaq-ali-trofy-jammu-news-c-10-jmu1037-224244-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : बड़ौदा ने जम्मू-कश्मीर को 19 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : बड़ौदा ने जम्मू-कश्मीर को 19 रन से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर का आगाज निराशाजनक रहा। पहले ही मुकाबले में बड़ौदा से 19 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर टीम के कप्तान शुभम खजुरिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बड़ौदा की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 145 रन बना पाई। कप्तान क्रूनाल पंड्या ने 48 गेंद पर छह चौके और छक्के की मदद से सर्वाधिक 56 रन बनाए। शिवालिक शर्मा ने 46 और ज्योत्सनील सिंह ने 17 रन का योगदान दिया। जम्मू कश्मीर के लिए युद्धवीर सिंह सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट झटके। रसिक सलाम और उमरान मालिक ने एक-एक विकेट लिया।
जम्मू कश्मीर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और छह रन पर विवरांत शर्मा चार रन बनाकर शोएब सोपारिया का शिकार बने। सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल और शुभम पुंडीर ने पारी को संभाला। कामरान ने 30 गेंद पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 37 रन बनाए, जबकि शुभम पुंडीर ने 14 रन बनाए। कप्तान शुभम खजुरिया ने 29 रन का योगदान दिया। आईपीएल के स्टार ऑलराउंडर अब्दुल समद 11 रन बनाकर अभिमन्यु सिंह के शिकार बने। बड़ौदा के लिए अभिमन्यु सिंह ने तीन ओवर में 26 रन देकर चार विकेट झटके। लुकमान मेरीवाला ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट और शोएब सोपारिया को एक विकेट मिला।