फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   sunday special on devika river

संडे स्पेशल: गंगा की बड़ी बहन देविका देख रही मुक्ति की राह

Sun, 10 Jul 2016 02:11 PM IST
अमन शर्मा, अमर उजाला/उधमपुर
अमन शर्मा, अमर उजाला/उधमपुर Updated Sun, 10 Jul 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
sunday special on devika river
देव‌िका नदी - फोटो : Amar Ujala
बैनीसंगम से शुरू होकर उधमपुर पहुंचने वाली मां गंगा की बड़ी बहन कही जाने वाली देविका नदी आज लुप्त होने की कगार पर है। यदि ऐसा हुआ तो इसमें फैले प्रदूषण का सबसे बड़ा हाथ होगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा कई बार विभिन्न योजनाएं चलाकर देविका को प्रदूषण मुक्त करने का प्रयास किया गया पर इसमें प्रशासन पूरी तरह असफल रहा है। पूराणों में लिखा है कि जब गंगा नदी में लोगों के पाप की मात्रा अधिक हो जाती है तो स्वयं गंगा पवित्र देविका नदी में आकर अपने को पाप मुक्त करती हैं। एक मान्यता यह भी है कि देविका नदी में बहाई जाने वाली अस्थियां कुछ ही देर में लुप्त हो जाती हैं।
विज्ञापन


पर देविका की इस पवित्रता पर प्रदूषण का ग्रहण लग चुका है। इस वजह से आज देविका लुप्त होने के कगार पर है। इस नदी में पूरे शहर की गंदगी नालों के जरिए आती है। कुछ माह पहले केंद्र से आई टीम ने देविका के जल में प्रदूषण की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि देविका का पानी पीने व नहाने के लिए पूरी तरह से असुरक्षित है। हालांकि केंद्र को जिला प्रशासन द्वारा देविका की सफाई व सरंक्षण के लिए एक प्रोजेक्ट बनाकर भी भेजा गया है पर केंद्र सरकार द्वारा प्रोजेक्ट की लागत ज्यादा होने के कारण इसे नामंजूर कर दिया गया। इससे पहले साल 2008 में देविका नदी के किनारों पर 7 करोड़ की लागत से प्रोटेक्शन वाल का निर्माण भी किया गया पर यह भी गंदगी रोकने में नाकम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed