{"_id":"6411b5cfa53e38af560a1d60","slug":"sumedha-murder-case-johar-pulls-out-stitches-attempts-suicide-a-second-time-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमेधा की हत्या का मामला: जौहर ने जिस्म पर लगे टांके उखाड़े, दूसरी बार खुदकुशी का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमेधा की हत्या का मामला: जौहर ने जिस्म पर लगे टांके उखाड़े, दूसरी बार खुदकुशी का किया प्रयास
Wed, 15 Mar 2023 05:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 15 Mar 2023 05:40 PM IST
सार
अस्पताल में आईसीयू वार्ड के बाहर पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है, ताकि जौहर ठीक होने के बाद वहां से भाग न सकें। एक तरह से वह पुलिस की हिरासत में हैं।
विज्ञापन
Jammu
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला मित्र डॉक्टर सुमेधा की हत्या के आरोपी डॉ. जौहर महमूद ने अस्पताल में आत्महत्या करने का प्रयास किया। मामले में जीएमसी प्रशासन ने बख्शी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जौहर ने ऐसा दूसरी बार किया है। पहला मामला जानीपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज है। सूत्रों का कहना है कि जानबूझ कर डॉक्टर जौहर ऐसा कर रहे हैं, ताकि वह अस्पताल में ही रहें।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जौहर ने सोमवार रात अपनी जिस्म पर लगे टांकों को उखाड़ दिया। इसके बाद उनके शरीर से खून बहने लगा। अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने अस्पताल सुपरिंटेंडेंट को शिकायत दी। सुपरिंटेंडेंट ने इसकी शिकायत बख्शी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बता दें कि अस्पताल में आईसीयू वार्ड के बाहर पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है, ताकि जौहर ठीक होने के बाद वहां से भाग न सकें। एक तरह से वह पुलिस की हिरासत में हैं।
विज्ञापन
जौहर ने अपनी महिला मित्र डॉ. सुमेधा की हत्या करने के बाद खुदकुशी करने का प्रयास किया था। जौहर ने सुमेधा पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। बाद में उसी चाकू से खुदकुशी करने की कोशिश की।
संगठनों का कहना- साजिश के तहत की गई सुमेधा की हत्याकई हिंदू संगठन और इकजुट जम्मू मामले को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठनों का कहना है कि यह मामला लव जिहाद का है। सुमेधा की हत्या साजिश के तहत की गई है। इकजुट जम्मू की युवा विंग के अध्यक्ष अजय सिंह का दावा है कि इस मामले में जौहर के अलावा कई अन्य लोग भी हैं, जिनको बेनकाब किया जाना चाहिए।