{"_id":"5a7feab14f1c1b514a8b8a5a","slug":"sujwan-attack-jammu-injured-lady-delivered-a-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंजवां आतंकी हमलाः खौफ, दर्द और दहशत के बीच मुस्कुराई नन्ही जिंदगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंजवां आतंकी हमलाः खौफ, दर्द और दहशत के बीच मुस्कुराई नन्ही जिंदगी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
नन्ही बच्ची
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खौफ, दर्द और दहशत के बीच एक नई जिंदगी चेहरे पर मुस्कराहट लिए अपनी मां की गोद में खेलती नजर आई। उसे न किसी का खौफ है न ही डर। हालांकि, उसके दुनिया में आने से पहले उसकी मां को ऐसे आंतक के साए में जीना पड़ा जिसे वह शायद कभी न भूल पाए।
विज्ञापन
लेकिन सेना के काबिल डाक्टरों ने उसके चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। महिला ने सेना के जवानों को शुक्रियादा किया और कहा मैं उन सब की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे और मेरी बेटी को इस हालात में बचाया।
विज्ञापन
सुंजवां सैन्य कैंप में फिदायीन हमले में घायल राइफल मैन नजीर अहमद की पत्नी शहजादा भी शनिवार को घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए सतवारी स्थित सैन्य कैंप में एयरलिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
उसे गोली लगी थी। वह प्रसव पीड़ा का भी दर्द झेल रही थी। उसे किसी तरह सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। वहां मौजूद डाक्टरों ने घंटों उसका इलाज किया। पहले गोली निकाली गई फिर मां का सीजिरियन आपरेशन करना पड़ा।
गोली और प्रसव पीड़ा से उठने वाले दर्द को उस बच्ची की किलकारी ने कम कर दिया। काबिल डाक्टरों ने मां और नवजात, दोनों की जान बचा ली। जच्चा-बच्चा दोनों अस्पताल में सुरक्षित हैं। सेना के पीआरओ कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि महिला को घटनास्थल से सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आपरेशन के जरिये महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म पर पूरी सैन्य यूनिट को गर्व है। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर मां और बच्ची के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। नजीर बड़गाव का रहने वाला है।