{"_id":"6987abdd9ba6e32c2e0c2d58","slug":"suicide-news-samba-news-c-289-1-sba1003-110854-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चक मंगा में घर में फंदे से लटका \nमिला एमबीबीएस के छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चक मंगा में घर में फंदे से लटका मिला एमबीबीएस के छात्र का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सांबा के वार्ड-13 चक मंगा में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर में फंदे से लटका मिला। युवक की पहचान अभिषेक डोगरा (23) के रूप में हुई है। अभिषेक श्रीनगर में एमबीबीएस का छात्र था और उसका चौथा वर्ष चल रहा था। वह श्रीनगर में मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार शाम ही मां के साथ घर लौटा था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजन का कहना है कि अभिषेक किसी बात को लेकर तनाव में था। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे परिजन ने उसे कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। घबराए माता-पिता ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो रोना-चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे। युवक को तुरंत जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया गयालेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी सबूत जुटाए। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने और पोस्टमार्टम के बाद शव शनिवार को परिजन को सौंप दिया गया।