फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   successful indo-pak talks depend on considering aspirations of kashmiri ppl: geelani

भारत-पाक में कश्मीर मुद्दे पर हो गंभीर चर्चा: गिलानी

Wed, 02 Dec 2015 10:00 PM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
successful indo-pak talks depend on considering aspirations of kashmiri ppl: geelani

हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष और कट्टरपंथी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी ने बुधवार को कहा कि भारत-पाक में कश्मीर मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा हो। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बुनियादी मुद्दा कश्मीर विवाद है।

विज्ञापन


जब तक इस विवाद को कश्मीरी लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं के अनुसार हल नहीं किया जाता है, तब तक दोनों देशों के बीच बातचीत निरर्थक होगी।

गिलानी ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने आश्वासन दिलाया था कि पीओके से पाक अपने सैनिकों को वापस लेगा, अगर भारत आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए सहमत हो।
विज्ञापन

ग‌िलानी के न‌ि‌शाने पर सीएम मुफ्ती

successful indo-pak talks depend on considering aspirations of kashmiri ppl: geelani

डा. फारूक अब्दुल्ला द्वारा एलओसी को भारत-पाक के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाने संबंधी दिए बयान का जिक्र करते हुए गिलानी ने कहा कि गिलगित, बाल्तीस्तान, पाक अधिकृत कश्मीर, लदाख और जम्मू एवं कश्मीर संभाग समेत यह एक पूरी रियासत है।

यह सभी जम्मू-कश्मीर रियासत का हिस्सा हैं और दुनिया की कोई ताकत हमारी रियासत को नहीं बांट सकती।गिलानी ने अलगाववादी नेता मसर्रत आलम की रिहाई की भी मांग की।

गिलानी द्वारा मुफ्ती मोहम्मद सईद पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका ‘बैटल ऑफ आइडियाज’ का नारा कहा गया। उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार न कोई गिरफ्तारी करेगी और न ही किसी पर पीएसए थोपेगी, लेकिन इस वर्ष सरकार द्वारा 71 लोगों पर पीएसए लगाया।     

गौरतलब है कि इस दौरान गिलानी ने पेरिस हमले की निंदा करते हुए कहा कि अगर ऐसा कोई भी हमला कहीं भी होता है तो इस्लाम उसे कभी भी बढ़ावा नहीं देगा, क्योंकि यह गैर इस्लामिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed