{"_id":"664be5970c211225da0c1fd6","slug":"stunt-youth-died-jammu-news-c-10-jam1008-364016-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खेल-खेल में स्टंट, फंदा लगने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खेल-खेल में स्टंट, फंदा लगने से किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ग्रेटर कैलाश की घटना, परिजन बोले- अक्सर वीडियो बनाने के लिए अकसर स्टंट करता था राहुल
-हत्या की आशंका से इनकार किया, बिना पोस्टमार्टम शव का संस्कार किया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के ग्रेटर कैलाश में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने ही कमरे में अजीबोगरीब तरीके से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह खेल-खेल में स्टंट करते उसे फंदा लग गया। चुन्नी के साथ एक बाल्टी भी बंधी हुई थी। परिवार ने इसमें किसी तरह की हत्या से इंकार किया और शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। दोपहर बाद संस्कार कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिश्नाह का रहने वाला राहुल कुमार ग्रेटर कैलाश के वार्ड 52 में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। सोमवार को जब उसके पिता कमरे में आए तो देखा कि वह अजीबोगरीब तरीके से चुन्नी और बाल्टी से बंधा हुआ था। इससे उन्हें शक हुआ कि खेलते खेलते ही फंदा लग गया। दरअसल, मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि राहुल अक्सर खेल खेल में अजीबोगरीब स्टंट करता रहता था। इसके लिए कई बार वीडियो भी बनाता था। खेलते ही खेलते ही उससे कुछ ऐसा हो गया कि फंदा लगने से उसकी जान चली गई। पुलिस को यह भी बताया कि उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। इसलिए वह कोई पोस्टमार्टम भी नहीं कराना चाहते। परिवार ने जिला उपायुक्त से पोस्टमार्टम न कराने की अनुमति ली। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम के ही राहुल का शव परिवार को सौंप दिया गया। इससे पहले उसका शव पुलिस ने जीएमसी पहुंचाया था।