विद्यार्थियों को रास नहीं आ रहा सेमेस्टर सिस्टम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने बताया कि अभी तक उनके पास सेमेस्टर सिस्टम को लेकर किसी भी विद्यार्थी की शिकायत नहीं आई है। डा. किरण बख्शी ने बताया कि उन्होंने अपने कालेज के विद्यार्थियों के साथ बात की है कि अगर कोई भी समस्या आती है तो वह यूनिवर्सिटी के डीन और उनके पास आकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
वहीं परेड कालेज की प्रिंसिपल डा. हेमला अग्रवाल ने बताया कि उनके कालेज में सेमेस्टर सिस्टम के तहत पढ़ाई अच्छे ढंग से चल रही है।
पहली बार शुरु हुआ यह पाठ्यक्रम
इस वर्ष से शुरू सेमेस्टर सिस्टम के तहत शहर के सभी कालेजों में पढ़ाई सुचारु रूप से चल रही है। शिक्षकों और विद्यार्थियों को सिस्टम रास आने लगा है।
कालेजों में शुरू सेमेस्टर सिस्टम को लेकर शुरू-शुरू में विद्यार्थियों को अपने पाठ्यक्रम को लेकर कई आशंकाएं थीं। स्कूल से बाहर निकलने के बाद कालेज में नये माहौल के साथ पाठ्यक्रम में नये पैटर्न को लेकर विद्यार्थियों में संशय बना हुआ था।
सेमेस्टर सिस्टम के तहत करवाई जा रही पढ़ाई को लेकर गांधी नगर कालेज की प्रिंसिपल डा. किरण बख्शी ने बताया कि कालेज में सेमेस्टर सिस्टम के तहत बहुत ही अच्छे ढंग से पढ़ाई करवाई जा रही है।