फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Students read Hanuman Chalisa in college at the time of Namaz in jammu and kashmir

Jammu: नमाज के समय कॉलेज में छात्रों ने पढ़ी हनुमान चालीसा, छात्र बोले-कई बार प्रशासन को बताया, पढ़ाई हो रही बाधित

Sat, 21 May 2022 09:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 May 2022 09:04 AM IST
सार

जम्मू के जीजीएम साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को नमाज का विरोध किया और उन्होंने नमाज के समय कॉलेज परिसर में जय श्रीराम के जयघोष और हनुमान चालीसा का पाठ किया। 

विज्ञापन
Students read Hanuman Chalisa in college at the time of Namaz in jammu and kashmir
हिरासत में लिए गए छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के कई राज्यों में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद ने अब जम्मू शहर में भी दस्तक दे दी है। शुक्रवार को जीजीएम साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों ने नमाज के समय कॉलेज परिसर में हनुमान चालीसा पढ़ी। कॉलेज के साथ स्थित मस्जिद में हर शुक्रवार को जुमे की नमाज और धार्मिक तकरीर की जाती है। 
विज्ञापन


इसकी आवाज लाउडस्पीकर से कॉलेज परिसर तक पहुंचती है। इसके विरोध में शुक्रवार को छात्रों ने कॉलेज में हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिस समय मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही थी तो उसी दौरान छात्रों ने जय श्रीराम के जयघोष और हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दी। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन और जिला प्रशासन को कई बार अवगत करवाया गया कि मस्जिद में लाउडस्पीकर की ऊंची आवाज कॉलेज परिसर में सुनाई देती है, जिससे पढ़ाई में बाधा आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन और जिला प्रशासन ने भी मस्जिद कमेटी से बात की थी, लेकिन लाउडस्पीकर की ध्वनि कम नहीं की गई। कॉलेज में माहौल खराब न हो इसके लिए पुलिस ने वहां पहुंचकर कुछ छात्रों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें कुछ देर तक पुलिस लाइन में रखकर छोड़ा गया।

छात्र बोले-कई बार प्रशासन को बताया, पढ़ाई हो रही बाधित
विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन और जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया कि मस्जिद में लाउडस्पीकर की ऊंची आवाज कॉलेज परिसर में सुनाई देती है, जिससे पढ़ाई में बाधा आती है। कॉलेज प्रबंधन और जिला प्रशासन ने भी मस्जिद कमेटी से बात की थी, लेकिन लाउडस्पीकर की ध्वनि कम नहीं की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed