फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Students continue to demonstrate

एनआईटी छात्रों के साथ दूसरे दौर की हुई वार्ता

Sat, 09 Apr 2016 08:54 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 09 Apr 2016 08:54 PM IST
सार

  • फिर डिप्टी सीएम से मिला छात्रों का दल
  • संस्थान परिसर में धरना-प्रदर्शन जारी, डायरेक्टर कार्यालय के बाहर नारेबाजी
  • एनआईटी बीओजी की बैठक 11 को, सभी मुद्दों पर होगा विचार
  • महबूबा भी पहुंचीं श्रीनगर, एनआईटी मुद्दे पर बोलने से बचीं

विज्ञापन
Students continue to demonstrate
कैंपस में प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : Social Media

विस्तार

मानव संसाधन मंत्रालय तथा राज्य सरकार के प्रयासों के बाद भी एनआईटी श्रीनगर में आंदोलनरत गैर कश्मीरी छात्रों का गुस्सा थम नहीं रहा है। शनिवार को भी छात्रों ने कालेज परिसर में प्रदर्शन किया। एनआईटी डायरेक्टर के कार्यालय के बाहर भी नारेबाजी की। इस बीच, डिप्टी सीएम के साथ संस्थान के छात्रों की दूसरे दौर की वार्ता भी शनिवार सुबह हुई।
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों की सुरक्षा तथा शैक्षिक सुरक्षा का भरोसा दिलाया। 11 अप्रैल को एनआईटी के बोर्ड आफ गवर्नर्स (बीओजी) की बैठक होने वाली है, जिसमें सभी बिंदुओं पर चर्चा होगी। मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी के 13 अप्रैल को श्रीनगर पहुंचने से पहले इस मामले का हल निकालने की पुरजोर कोशिशें चल रहीं हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी शनिवार को श्रीनगर पहुंचीं, लेकिन उन्होंने एनआईटी के संबंध में कोई बातचीत नहीं की। दिल्ली से 12 राज्यों के छात्रों का समूह भी एनआईटी के छात्रों के समर्थन में श्रीनगर कूच किए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जम्मू संभाग में शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। उधमपुर में छात्र-छात्राओं ने चार घंटे तक जम्मू-श्रीनगर हाईवे जाम रखा। कठुआ में कालेज के बाहर तिरंगे लहराए गए। इसके साथ ही जम्मू, आरएस पुरा, अखनूर, राजोरी में भी विरोध प्रदर्शन हुए। 

छात्रों का रुख नरम पड़ता दिख रहा

Students continue to demonstrate
बार‌िश में भी जारी रहा प्रदर्शन - फोटो : Social Media
डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह ने एनआईटी विद्यार्थियों के पांच सदस्यीय दल के साथ एक बार फिर शनिवार सुबह बैठक की। यह बैठक सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई और करीब दो घंटे तक चली। उन्होंने विद्यार्थियों से शांति बहाल करने और एनआईटी में सामान्य क्रियाएं शुरू करने में भी सहयोग देने को कहा।

एनआईटी कैंपस में शनिवार को छात्र लगातार नौंवे दिन धरने पर बैठे रहे। उन्होंने मांगों को जल्द पूरा करवाने पर जोर दिया। पूरी रात छात्र-छात्राएं खुले आसमान तले कंपकंपाती ठंड में भी धरने पर होते हैं। उधर, शनिवार को उधमपुर में छात्रों ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे को चार घंटे तक बाधित कर धरना प्रदर्शन किया।

एडीसी अंग्रेज सिंह राणा के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया। धरने में विभिन्न कालेजों और छात्र संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे। इस दौरान रोष रैली भी निकाली गई। जम्मू में परेड स्थित महिला कालेज में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। कठुआ में विद्यार्थी परिषद ने कालेज परिसरों के बाहर तिरंगा फहराया। 

सूत्रों की मानें तो एनआईटी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का रुख कुछ नरम पड़ता दिख रहा है। कुछ लोग सरकार के द्वारा दिए आश्वासन को मानते हुए शांति बहाल करना चाह रहे हैं, लेकिन, अभी भी कुछ छात्र हैं जो इस जिद पर अड़े हुए हैं कि एनआईटी को शिफ्ट किया जाए। इसकी झलक तब देखने को मिली जब शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग छात्र प्रतिनिधिमंडल उप मुख्यमंत्री से मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed