फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   strike

Jammu News: जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की 72 घंटे की हड़ताल आज से

विज्ञापन
strike
जम्मू। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की 72 घंटे के लिए हड़ताल वीरवार से शुरू होगी। इससे जम्मू शहर सहित अन्य जिलों में पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि 22 हजार अस्थायी कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। इससे कामकाज ठप रखेगा। वहीं, 8 हजार के करीब नियमित कर्मचारी के हवाले पानी की आपूर्ति की जिम्मेदारी रहेगी। इस पर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। लोगों को परेशानी नहीं होगी। नियमित कर्मचारी की तैनाती अलग-अलग जगहों पर कर दी गई है।
विज्ञापन

सुबह दस बजे जम्मू संभाग के कर्मचारी बीसी रोड पर एकत्रित होंगे और प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद रैली निकालने या पंपिंग स्टेशनों को बंद करने पर फैसला लिया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। इस कारण हड़ताल शुरू की जा रही है। वहीं, कर्मचारियों का प्रदर्शन 267वें दिन में प्रवेश कर गया है।
विज्ञापन

पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह, नवदीप सिंह, राजेंद्र सिंह शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया जाए। कर्मचारियों को नियमित किया जाए और लंबित मानदेय का भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि वीरवार को कर्मचारी एकत्रित होंगे। इस दौरान रैली निकाली जाएगी। इतना ही नहीं, पंपिंग स्टेशनों पर भी काम बंद करवाया जा सकता है। इस पर फैसला वीरवार सुबह लिया जाएगा। कर्मचारी सरकार की तरफ से की जा रही अनदेखी से आहत हैं। पहले डिवकाॅम की ओर से मांगें हल करने का आश्वासन मिला था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। मांगें हल के लिए उच्च अधिकारी भी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अन्य विभागों में कर्मचारियों को नियमित किया गया, लेकिन अभी तक जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों को दरकिनार किया गया है। सरकार की ओर से जो मानदेय मिल रहा है, उससे दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है। मजबूरन हड़ताल शुरू करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed