फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Street light problem

Jammu News: स्ट्रीट लाइट नहीं, रात को टॉर्च के साथ कर रहे आवाजाही

विज्ञापन
Street light problem
शहर के कई वार्डों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने पर लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। नगरपालिका अखनूर के कई वार्डों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने पर लोगों को रात्रि को आवाजाही करने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अखनूर शहर में पर्याप्त मात्रा में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं।
अखनूर शहर में 13 वार्डों में दो हजार के करीब खंभे हैं, जिस पर आठ से नौ सौ स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं, जिसमें एलडी और सीएफएल लगीं है, जबकि कई खंभों में अभी लाइट नहीं लगी हैं और रात्रि को गालियां और बाजारों में लाइट नहीं होने पर लोगों को आवाजाही करने में परेशानी होती है। अखनूर शहर के मुख्य बाजारों और गालियाें में स्ट्रीट लाइट लगी हुई हैं, लेकिन शहर के बाहरी क्षेत्रों और कुछ बीच वाले गालियों में लाइट की व्यवस्था नहीं होने पर रात्रि को अंधेरा रहता है। रात को इन स्थानों पर आवाजाही करने के लिए टॉर्च का इस्तेमाल करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अशोक लंगर ने कहा कि अखनूर शहर में कई बाजारों और गालियाें में रात्रि को खंभों में लाइट नहीं होने पर अंधेरा रहता है और आवाजाही करने पर बड़ी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने बताया कि शहर के बीचोंबीच मे लाइट लगी है लेकिन शहर बाहरी क्षेत्रों में नाम मात्र की स्ट्रीट लाइट लाइट लगी हुई हैं। जिन खंभों पर लाइट लगी हैं, वह भी समय पर नहीं जलतीं।

सोनू ने बताया कि कई मोहल्लों में लाइट की व्यवस्था नहीं होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।इस पर नगरपालिका को अखनूर शहर में लाइट की व्यवस्था हर मोहल्लों में लगानी चाहिए।
नगरपालिका अध्यक्ष संजय सराफ ने बताया कि समय-समय पर कस्बे में स्ट्रीट लाइट को चेकिंग की जाती हैं और लाइट व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed