{"_id":"649206118bcbba3c44079c37","slug":"street-light-jammu-news-c-10-jam1008-144335-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वार्ड 65 में स्ट्रीट लाइटें 2 महीने से खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वार्ड 65 में स्ट्रीट लाइटें 2 महीने से खराब
Wed, 21 Jun 2023 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। शहर के वार्ड 65 में शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। वार्ड में लगाई स्ट्रीट लाइटें दो माह से खराब है। सड़कों में रात के समय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द कदम उठाने की अपील की है। गजयसिंह पुरा के विशन सिंह, जसबीर चिब, भविषण वर्मा, नागबनी के रिकी चिब, पटोली के धीरज शर्मा ने बताया कि दो माह से स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इस बारे में निगम में कई बार ऑनलाइन शिकायत दी गई। मगर आज तक कोई भी कर्मचारी लाइटों को ठीक करने नहीं पहुंचा।
पार्षद वार्ड 65 अनिता शर्मा ने बताया कि वार्ड में 3 साल पहले 1200 स्ट्रीट लाइटें लगी थी। इनमें से 400 स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। छह महीने पहले वार्ड में नई स्ट्रीट लाइटें के लिए एक टीम आई थी, जो 200 नई लाइटें लगाकर गए थे। मगर इनमें से आज तक आधी लाइटों को कनेक्शन नहीं दिया गया है। ये लाइटें सिर्फ खभों पर शोपीस की तरह लटकी हुई हैं।
भविषण वर्मा निवासी गजयसिंह पूरा ने बताया कि मेरे घर के बाहर लगी स्ट्रीट लाइट पिछले तीन महीने से बंद पड़ी है। रात के समय अंधेरे में घर से बाहर जाने पर डर लगता है।
विज्ञापन
रिकी चिब निवासी नागबनी हमारी गली की सभी स्ट्रीट लाइटें 3 महीने से बंद थी। कुछ खुद पैसे देकर ठीक करवाई तो कुछ अभी भी बंद है।
भविषण चिब ने कहा कि न ही इनका एप काम करता है और न ही टोल फ्री नंबर। अब हम अपनी समस्या किसको बताएं। समझ नहीं आता कि नगर निगम ऐसे ठेकेदारों को काम क्यों देता है जो काम नहीं कर पाते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। इसकी जानकारी निचले अधिकारियों को देकर लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।
अरुण गुप्ता, एक्सईएन स्ट्रीट लाइट नगर निगम