फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   strategy for municipal and panchayat election will be made in delhi in national body meeting of bjp

J&K: भाजपा की निकाय और पंचायत चुनाव की रणनीति पर दिल्ली में लगेगी मुहर, शाह-माधव रचेंगे चक्रव्यू

Wed, 05 Sep 2018 09:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 05 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
strategy for municipal and panchayat election will be made in delhi in national body meeting of bjp
रियासत में होने वाले निकाय और पंचायती चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति पर नई दिल्ली से आखिरी मुहर लगेगी। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना और महासचिव संगठन अशोक कौल आठ सितंबर से नई दिल्ली में होने जा रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेने जाएंगे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शाह, राम माधव और रामलाल से भी रियासत के हालात और आगामी निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव से पूर्व जम्मू-कश्मीर में होने जा रहे जमीनी स्तर के स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव को भाजपा गंभीरता से ले रही है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर तो रणनीति बनाई ही जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश नेतृत्व जरूरी हिदायतें दे रहा है। ऐसे में चुनाव की रणनीति पर आखिरी मुहर भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व ही लगाएगा। 
विज्ञापन


लंबे अरसे के बाद भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आठ और नौ सितंबर को नई दिल्ली में होनी है। इसमें प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना और महासचिव संगठन अशोक कौल के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रदेश से अन्य सदस्य भी शामिल होने जाएंगे। इस दौरान रियासत में वर्तमान हालात के अलावा आगामी चुनाव पर भी अलग से प्रदेश नेताओं की राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा होने के पूरे आसार है। इस बारे में सवाल पर रैना से बताया कि वह राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेने जाएंगे। इस दौरान राज्य के हालात और आगामी चुनाव के संबंध में राष्ट्रीय नेताओं से अलग से चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed