{"_id":"57acb00f4f1c1b6b15ee43d5","slug":"stone-pelting-on-vehicle-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: द्रास से लौट रहे वाहन पर अनंतनाग में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: द्रास से लौट रहे वाहन पर अनंतनाग में पथराव
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
वाहन पर पथराव
- फोटो : File Photo
कश्मीर में आने-जाने वाले जम्मू के यात्रियों पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। वीरवार को द्रास से आ रही एक टवेरा गाड़ी को पत्थरबाजों का शिकार होना पड़ा।
इसमें नरवाल की रहने वाली एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को कश्मीर से जम्मू आते वक्त रास्ते में दो स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कराई गई, लेकिन कोई राहत न मिलने पर जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
सोहन लाल ने बताया कि वह द्रास में बूट पालिश करने का काम करते हैं। वह अपनी पत्नी के साथ लौट रहे थे। इसके लिए उन्होंने कश्मीर से टवेरा पकड़ी, जिसमें और भी यात्री थे। अनंतनाग पहुंचने पर कुछ युवकों ने पत्थर मारना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
एक पत्थर उनकी पत्नी वीना देवी की नाक पर आकर लगा। एक अन्य युवक पर भी पत्थर लगा। वीना के नाक पर चोट इतनी ज्यादा लगी कि खून नहीं रुक रहा था।