फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   stone pelting in Kupwara

जम्मूः कुपवाड़ा में थाने पर पथराव में 18 पुलिसकर्मी घायल

Fri, 24 Jun 2016 10:59 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 24 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
stone pelting in Kupwara
थाने पर पथराव - फोटो : File Photo
कुपवाड़ा के मुख्य बाजार में शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ ने थाने पर पथराव कर दिया। इसमें 18 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन


इनमें एसएचओ कुपवाड़ा और एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर शामिल है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार जिले में नमाज के दौरान एक अलगाववादी नेता के भड़काऊ भाषण के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस थाने पर भी जमकर पथराव किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जवानों द्वारा काफी संयम बरता गया, जिसके चलते कोई स्थानीय नागरिक घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि घायलों में से कई को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


उधर, बारामुला जिले के सोपोर में भी नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले। सूत्रों की मानें तो इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायर भी किए गए। इसके बाद पूरे इलाके में जवानों को सतर्क कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed