फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Steel plant to be set up in Pulwama at cost of 150 crores JSW Group will invest

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में 150 करोड़ की लागत से स्टील संयंत्र की होगी स्थापना, स्टील पैनल और दरवाजे बनेंगे

Mon, 25 Oct 2021 10:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 25 Oct 2021 10:25 PM IST
सार

जिंदल समूह की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, कंपनी जम्मू-कश्मीर की इकाई में स्थानीय बाजार के लिए स्टील पैनल और स्टील के दरवाजे बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Steel plant to be set up in Pulwama at cost of 150 crores JSW Group will invest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लस्सीपोरा में जेएसडब्ल्यू (जिंदल साउथ वेस्ट) समूह 150 करोड़ रुपये की लागत से 1.2 लाख मीट्रिक टन कलर कोटेड स्टील मैन्युफैक्चरिंग की क्षमता वाला संयंत्र स्थापित करेगा। यह संयंत्र जिंदल स्टील कंपनी लगाएगी। 

विज्ञापन


समूह के बयान के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल को भूमि आवंटन के कागजात पेश किए। जिंदल ने कहा, यह सुविधा स्थानीय व्यवसायों और समाज को सार्थक तरीके से अत्यधिक लाभ प्रदान करेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन


जिंदल स्टील जेएसडब्ल्यू समूह की फ्लैगशिप कंपनी है जिसका देश -विदेश में कुल कारोबार 13 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है। यह कंपनी स्टील उत्पाद जैसे हॉट रोल्ड, कोल्ड रोल्ड,  टीएमटी, वायर रॉड और विशेष स्टील आदि का निर्माण करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed