फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Statements of Parvez's family and police personnel will be taken

Jammu News: परवेज के परिजन, पुलिस कर्मियों के बयान लिए जाएंगे

विज्ञापन
Statements of Parvez's family and police personnel will be taken
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू के फ्लायं मंडाल क्षेत्र में पुलिस की फायरिंग में मोहम्मद परवेज की मौत मामले में जल्द ही बयान दर्ज किए जाएंगे। एसआईटी ने बुधवार को इस मामले में नोटिस जारी किया है। यह नोटिस परवेज के परिजन, प्रत्यक्षदर्शियों, पुलिस स्पेशल ब्रांच के पुलिसकर्मियों और अन्य को जारी किया गया है।
इसके पहले एक नोटिस जिला प्रशासन ने भी जारी किया था। इसमें कहा गया था कि जो कोई भी इस मामले से संबंधित जानकारी देना चाहता है वह एसडीएम कार्यालय साउथ में आकर अपने बयान दर्ज करवा सकता है। मामले की जांच दोमाना के डीएसपी मुदस्सर के नेतृत्व में हो रही है।
विज्ञापन

बता दें कि जम्मू के करनाला चक्क निवासी मोहम्मद परवेज की छह दिन पुलिस की फायरिंग में मौत हो गई थी। पुलिस का दावा है कि परवेज और उसका एक साथी नशा तस्करी में शामिल था। जब इन्हें रोका गया तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी जिसमें परवेज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दिन परवेज के साथ एक और भी व्यक्ति था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस व्यक्ति को परवेज का रिश्तेदार होने का दावा किया जा रहा है। इसके पकड़े जाने पर मामले की गुत्थी काफी हद तक सुलझ सकती है। अब तक इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed