फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Statement of CM Omar Abdullah

जम्मू-कश्मीर की यात्रा को लेकर नकारात्मक छवि बदलने में मदद करे विदेश मंत्रालय : उमर

विज्ञापन
Statement of CM Omar Abdullah
कहा-पश्चिमी देशों पर ट्रैवल एडवाइजरी में बदलाव लाने का दबाव बनाना होगा
विज्ञापन

नई दिल्ली/जम्मू
मुुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विदेश मंत्रालय से जम्मूृ-कश्मीर को लेकर बनाई गई नकारात्मक छवि को हटाने की दिशा में काम करने की गुजारिश की है। नई दिल्ली में आयोजित आईसीसी एविएशन एंड टूरिज्म कॉन्फ्रेंस 2025 में उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की यात्रा को लेकर वैश्विक स्तर पर जारी की जाने वाली निगेटिव एडवाइजरी को हटवाने के लिए विदेश मंत्रालय को कूटनीतिक प्रयास करने होंगे। इसके लिए पश्चिमी देशों पर दबाव डालना चाहिए।
सीएम ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र व विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर इस दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कह रही है कि जम्मू-कश्मीर अब पूरी तरह से सामान्य है। मुझे लगता है कि हलवा खाने से उसके स्वाद का पता चलता है। हमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस बात का यकीन दिलाना होगा कि यहां सबकुछ सामान्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें संदेह है कि व्हाइट हाउस में बैठे लोग भारतीय समाचार पत्र पढ़ेंगे। विदेश मंत्रालय को वास्तव में ट्रैवल एडवाइजरी को लिखवाने में अपनी कूटनीतिक शक्ति का प्रयोग करना होगा। यदि ऐसा होता है तो यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया जाने वाला सबसे बड़ा सबूत होगा कि यूटी में सबकुछ बेहतर है और पहले जैसे हालात नहीं रहे।
विज्ञापन

बीमा पॉलिसी अमान्य हो जाती है...इसे बदलने की जरूरत
सीएम ने यह भी कहा कि सिर्फ केंद्र के कहने से कुछ नहीं होगा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी इसका अहसास कराना होगा। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि विदेशी पर्यटकों को पंजीकरण से कभी नहीं रोका गया। एडवाइजरी में ये दिया रहता है कि जैसे ही वे जम्मू-कश्मीर जाते हैं, उनकी यात्रा बीमा पाॅलिसी अमान्य हो जाती है। यही वह चीज है जिसे बदलने की जरूरत है। गोल्फ कोर्स को आउटसोर्स करने पर उन्होंने कहा कि यह मामला सरकार के पास विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूरो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed