फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Wuller Marathon, Bandipora , BSF

Jammu News: बीएसएफ की वुलर मैराथन में दौड़े बांदीपोरा के लोग

विज्ञापन
Srinagar, Wuller Marathon, Bandipora , BSF
बांदीपोरा में वुलर मैराथन के दौरान प्रतिभागी। संवाद - फोटो : samvad
- उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने भी लिया भाग, बीएसएफ के प्रयासों की सराहना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। फिटनेस को बढ़ावा देने और नागरिक-सैन्य संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से बीएसएफ की ओर से रविवार को बांदीपोरा में आयोजित वुलर 2.0 मैराथन में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित हजारों प्रतिभागियों ने तीन श्रेणियों पांच किमी, 10 किमी और 21 किमी में दौड़ लगाई।
आयोजन के लिए बीएसएफ को बधाई दी। बांदीपोरा की उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने भी इस आयोजन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि वुलर मैराथन जिले के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल है। यह बीएसएफ की प्रमुख पहलों में से एक है जो न केवल खेल भावना को बढ़ावा देती है बल्कि हमारे युवाओं को रचनात्मक और राष्ट्र-निर्माण गतिविधियों में शामिल होने के लिए भी प्रेरित करती है।
विज्ञापन

बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक सतीश एस खंडारे ने कहा कि बीएसएफ की ओर से नागरिकों और सुरक्षा बलों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए उत्तरी कश्मीर में साइकिल अभियान, जागरूकता रैली और सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed