{"_id":"65fcafd691a68782ce037d04","slug":"srinagar-tourists-badambadi-srinagar-news-c-10-jam1008-326587-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बादामबाड़ी बाग में फूलों की बहार, नजारों का लुत्फ उठा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बादामबाड़ी बाग में फूलों की बहार, नजारों का लुत्फ उठा रहे लोग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। तापमान बढ़ने के साथ ही प्रतिष्ठित बादामबाड़ी बाग बादाम के पेड़ों में खिले गुलजार हो गया है। इसकी दिलकश को निहारने के लिए रोजाना काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
जाफरान कॉलोनी श्रीनगर के निवासी अमजद ने बताया कि कश्मीरियों के लिए बादामबाड़ी बाग में बादाम के पेड़ों पर फूलों खिलना काफी महत्व रखता है। यह वसंत की शुरुआत का प्रतीक है। यह एक ऐसा दृश्य है जो हमारे दिलों को खुशी से भर देता है। बदामबाड़ी में बादाम के फूलों के खिलने के साथ ही स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी आकर्षित हो रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स बादाम के फूलों की तस्वीरों से भरी पड़ी हैं। अब सरकार को उम्मीद है कि इस मौसम में पर्यटकों के आगमन के सभी पिछले रिकॉर्ड टूट जाएंगे। घाटी में पहले से मौजूद सैलानी फूलों के नज़ारों का लुत्फ उठा रहे हैं। मुंबई से आए विकास ने कहा यहां के दृश्य काफी मन को मोहने वाले हैं। कश्मीर का नाम आते ही ज्यादातर बर्फीले पहाड़ों और वादियों की तस्वीर दिमाग में आती है, लेकिन यहां इन रंगबिरंगे फूलों को देख एक अलग ही कश्मीर की सुंदरता दिखने को मिल रही है।
एक अन्य पर्यटक अमित ने कहा कि खुशकिस्मती है कि बहार के आगमन पर हमें भी यह सुंदर दृश्य देखने को मिले। उन्होंने कहा कि पहले भी बर्फ़बारी देखने आ चुका हूं, लेकिन इस बार खुद यह समय चुना ताकि आज तक जो सुंदरता केवल तस्वीरों में देख पाया था उसे हकीकत में अनुभव कर सकूं।