{"_id":"67b650608abb02a88100f1c4","slug":"srinagar-sports-kupwada-srinagar-news-c-266-1-sr31001-103607-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एशियन सावेट चैंपियनशिप में कुपवाड़ा की एथलीटों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एशियन सावेट चैंपियनशिप में कुपवाड़ा की एथलीटों ने दिखाया दम
Thu, 20 Feb 2025 03:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 20 Feb 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। कुपवाड़ा के दो एथलीटों रिफत रसूल और स्नोबर फयाज ने तालकटोरा इंडोर स्टेडियम दिल्ली में हुई 6वीं एशियन सावेट चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश सहित जिले का नाम रोशन किया है। कुपवाड़ा जिले के मावेर निवासी रिफत रसूल ने 56 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है, जबकि खंडी निवासी स्नोबर फ्याज ने 56 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरे दौर तक का सफर तय किया है।
एशियाई सावेट महासंघ (एएससी) की ओर से अंतरराष्ट्रीय सावेट महासंघ एफआईएसएवी की देखरेख में आयोजित चैंपियनशिप में 16 से अधिक देशों के एथलीटों ने हिस्सा लिया। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हुए रिफत रसूल और स्नोबर फयाज दोनों हंदवाड़ा (कुपवाड़ा) स्थित एक मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ी हैं।
रिफत ने कहा कि पहली बार जिले से बाहर बड़ी स्पर्धा में हिस्सा लिया। हालांकि, स्वर्ण पदक नहीं जीत पाई, लेकिन चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर काफी कुछ सीखने को मिला। अब मुझे पता है कि किन क्षेत्रों में सुधार करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
स्नोबर ने कहा कि मैंने पूरी ताकत से मुकाबला किया, लेकिन तीसरे दौर में संतुलन खो बैठी। यह अनुभव सीखने का एक अच्छा अवसर रहा और अब मुझे अपनी ताकत और कमजोरियों का पता है।
अकादमी की ट्रेनर सुमाया नजीर ने हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि दोनों खिलाड़ियों ने नाम रोशन किया है। मुख्य कोच फैसल नजीर ने खेलों के महत्व पर जोर दिया।