{"_id":"654fdde1d9bac8ea480b1604","slug":"srinagar-polwama-terrists-srinagar-news-c-10-jam1008-241507-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलवामा में सुरक्षाबलों-आतंकवादियों में मुठभेड़, दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलवामा में सुरक्षाबलों-आतंकवादियों में मुठभेड़, दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओजी और 50 राष्ट्रीय राइफल्स ने इलाके की घेराबंदी कर चलाया तलाशी अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
पुलवामा/श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार दोपहर बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ शुरू हुई है। इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। पुलिस और सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। अभी तक किसी आतंकवादी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर इसकी पुष्टि की है।
शनिवार को सुरक्षाबलों को जिले के पारिगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी का इनपुट मिला। इसके आधार पर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सेना की 50 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। गौरतलब हो कि कुछ दिन पूर्व जिले के वनपोरा और हुनिपोरा में आतंकी गतिविधियों के इनपुट के चलते मोबाइल फोन इंटरनेट बंद कर दिया गया था। अभी भी दोनों गावों के आसपास के तीन किलोमीटर के दायरे में सुविधा बंद है। पारिगाम इन गांवों से एक किलोमीटर दूर है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकी बचकर इन दोनों गांवों से निकलकर पारिगाम पहुंच गए हैं।
इससे पूर्व दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के एक स्थानीय आतंकवादी को मार गिराने में सफलता मिली थी। उसकी शिनाख्त मैसर अहमद डार उर्फ आदिल के तौर पर हुई थी। उसके पास से हथियार और गोला बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी।