{"_id":"67d33e1c0bd33dd1ba030c4a","slug":"srinagar-police-search-operation-srinagar-news-c-10-lko1027-566169-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के लापता जवान को तलाशने के लिए तलाशी अभियान जारी : पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के लापता जवान को तलाशने के लिए तलाशी अभियान जारी : पुलिस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के वस्कुरा गांव से अपनी बुआ के घर से निकलने के बाद लापता हुए सेना के जवान को तलाशने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी हैं। वहीं, इस संबंध में शादीपोरा पुलिस स्टेशन में उसकी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार लांस नाइक दिलहेर मुश्ताक (31) सोफिगुंड आरिपल त्राल का रहने वाला है। वह तीन मार्च को गांदरबल के वस्कुरा गांव में बुआ के घर से निकला था और उसके बाद से गायब है। इस जवान पर पिछले साल चार दिसंबर को अपने त्राल स्थित घर के बाहर आतंकवादियों ने गोलियां चलाई थीं, जिसमें उसकी टांग में दो गोलियां लगी थीं।
सूत्रों के अनुसार इस जवान का कई लोगों से पैसों का लेनदेन भी है और ऑनलाइन गेमिंग में भी यह पैसा लगाता रहा है। इस बीच पुलिस के अधिकारी ने कहा कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए तफ्तीश आगे बढ़ाई जा रही है और साथ ही हर चीज़ को ध्यान में रखते हुए तलाशी अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
लापता जवान 12 जैकलाई यूनिट का है लेकिन वर्तमान में उत्तरी कश्मीर के बारामुला ज़िले के पट्टन इलाके में स्थित सेना की 29 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) में तैनात था। वो 26 फरवरी को वस्कुरा में अपनी बुआ से मिलने गया था और तीन मार्च को उनके घर से निकलने के बाद उसका कोई अता-पता नहीं है।