{"_id":"68cdbf23960bc361b30e3dc2","slug":"srinagar-news-truck-loaded-news-apple-news-srinagar-news-c-10-lko1027-717943-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सरकार ने सोपोर मंडी से सेब परिवहन के लिए ट्रक किए तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सरकार ने सोपोर मंडी से सेब परिवहन के लिए ट्रक किए तैनात
Sat, 20 Sep 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
बारामुला। सेब उत्पादकों की परिवहन समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार ने एक कदम उठाते हुए सोपोर फ्रूट मंडी में ट्रकों की एक टुकड़ी तैनात की है, ताकि बाहरी प्रमुख बाजारों में सेब की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित हो। यह कदम मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा के निर्देशों पर उठाया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को सोपोर मंडी में सेब की खेप लोड करने के लिए लगभग 40 ट्रक तैनात किए गए। ये वाहन बडगाम रेलवे स्टेशन पर पार्सल ट्रेन के माध्यम से सेब भेजने में सहायता कर रहे हैं।
रेल मार्ग के अलावा, दिल्ली के आजादपुर मंडी, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में सेब के सीधे परिवहन के लिए और ट्रकों को जुटाया गया है। सोपोर फ्रूट मंडी के अध्यक्ष फैयाज अहमद मलिक ने स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन, सहायक निदेशक खाद्य बारामूला और सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के साथ मिलकर लोडिंग कार्यों की निगरानी की। मलिक ने कहा कि यह पहल समय पर उठाई गई है और फल व्यापार क्षेत्र को बहुत जरूरी राहत प्रदान की है। संवाद