{"_id":"68a232920acb3e7b520416f0","slug":"srinagar-news-lg-news-kathua-disaster-news-srinagar-news-c-264-1-sr11001-105946-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ में बारिश के कारण भूस्खलन में हुई जानमाल की हानि से व्यथित हूं : एलजी सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ में बारिश के कारण भूस्खलन में हुई जानमाल की हानि से व्यथित हूं : एलजी सिन्हा
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं सहायता कार्यों का समन्वय एवं क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें कठुआ जिले के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी।
उपराज्यपाल ने दुखद घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने वरिष्ठ नागरिक एवं पुलिस अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं सहायता कार्यों का समन्वय एवं क्रियान्वयन करने और मौके पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एक्स पर पोस्ट में उपराज्यपाल ने कहा कि कठुआ के कई इलाकों में बारिश के कारण हुए विनाशकारी भूस्खलन में हुई जानमाल की हानि से मैं बहुत व्यथित हूं।
यह त्रासदी मन को स्तब्ध कर देने वाली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन के चलाए जा रहे बचाव और राहत कार्यों की जानकारी दी। साथ ही वरिष्ठ नागरिक और पुलिस अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और सहायता कार्यों का समन्वय और क्रियान्वयन करने व मौके पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।