फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Mirwaiz Umar, Add in List of Most Infulencial Muslims

Jammu News: मीरवाइज एक बार फिर दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुस्लिमों की सूची में शामिल

विज्ञापन
Srinagar, Mirwaiz Umar, Add in List of Most Infulencial Muslims
- आरआईएसएससी ने शांति और संवाद को बढ़ावा देने में मीरवाइज की भूमिका को सराहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। अम्मान (जॉर्डन) स्थित रॉयल इस्लामिक स्ट्रैटेजिक स्टडीज सेंटर ने इस वर्ष भी मीरवाइज-ए-कश्मीर डॉ. मौलवी मोहम्मद उमर फारूक को अपनी प्रतिष्ठित सूची द 500 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल मुस्लिम्स इन द वर्ल्ड में शामिल किया है।
सेंटर की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि डॉ. फारूक जो कश्मीर के 14वें मीरवाइज हैं, ने वर्ष 1990 में अपने पिता की हत्या के बाद मात्र 17 वर्ष की आयु में यह जिम्मेदारी संभाली थी। 20 वर्ष की आयु में उन्होंने ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस की स्थापना की और उसके अध्यक्ष बने।
विज्ञापन

अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान डॉ. उमर फारूक ने हमेशा शांति, संवाद और जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों की वकालत की है। प्रकाशन में यह भी कहा गया है कि उन्होंने कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए संबंधित पक्षों के बीच संवाद की आवश्यकता पर लगातार जोर दिया है। अगस्त 2019 से चार से अधिक वर्षों तक नजरबंदी में रहने के बावजूद मीरवाइज कश्मीर की प्रमुख आवाज बने हुए हैं जो धार्मिक नेतृत्व को मानवाधिकारों और क्षेत्रीय कूटनीति से जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरवाइज का एक बार फिर इस वैश्विक सूची में शामिल होना उनकी आध्यात्मिक, सामाजिक और राजनीतिक प्रभावशीलता के साथ-साथ शांति और संवाद के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना को दर्शाता है। वहीं इस वर्ष पर्सन्स ऑफ द ईयर के रूप में गाजा के पुरुषों और महिलाओं को चुना गया है, जिन्होंने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में असाधारण साहस, दृढ़ता और हिम्मत का परिचय दिया। यह सम्मान पूरी दुनिया के लोगों को गहराई से प्रभावित कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed