श्रीनगर में लोकतंत्र की जीत: चार घंटे में टूटा 2019 के कुल मतदान प्रतिशत का रिकॉर्ड, बेखौफ हुई वोटिंग
श्रीनगर सीट पर सुबह 11 बजे तक 14.94% मतदान हुआ। जबकि, 2019 में श्रीनगर लोकसभा सीट पर कुल मतदान लगभग 14.43 प्रतिशत रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के पहले चार घंटों में ही 2019 के कुल मतदान प्रतिशत का रिकॉर्ड टूट गया। श्रीनगर सीट पर सुबह 11 बजे तक 14.94% मतदान हुआ। जबकि, 2019 में श्रीनगर लोकसभा सीट पर कुल मतदान लगभग 14.43 प्रतिशत रहा था। वहीं, 2014 में 25.86 फीसदी वोटिंग हुई थी। तीन बजे के मतदान के बाद यह रिकॉर्ड भी टूट गया। श्रीनगर में तीन बजे तक 29.93 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं, पांच बजे तक 35.75% मतदान हुआ। इस बार बिना किसी डर के वोटिंग हुई है।
Srinagar Lok Sabha Election Live: श्रीनगर में एक बजे तक 23.57% मतदान, कंगन में सबसे ज्यादा, हब्बा कदल में कम, यहां क्लिक कर देखें आंकड़े
जम्मू कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी ने 2019 से तीन गुना अधिक मतदान की जताई उम्मीद
जम्मू कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी पीके पोले सोमवार को श्रीनगर के शहर-ए-खास इलाके में बनाए गए मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रीनगर सीट के लिए बनाए गए सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीकों से मतदान हो रहा है। कश्मीर घाटी में हालात में जो सुधार हुआ है, उससे मतदान प्रतिशत बढ़ावा देखने को मिला रहा है। हर जगह सामान्य तरीके से वोटिंग हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार 2019 के मुकाबले तीन गुना अधिक मतदान होगा।
श्रीनगर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में मतदान हो रहा है। जिला श्रीनगर, पुलवामा, बडगाम, गांदरबल तथा शोपियां के 18 विधानसभा क्षेत्रों के 17.47 लाख मतदाता वोट डालेंगे। कुल 24 प्रत्याशी मैदान में हैं।
दरख्शां अंद्राबी बोलीं- लंबे समय के बाद लोगों ने बिना किसी डर के किया मतदान
जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन और भाजपा नेता डॉ दरख्शां अंद्राबी ने कहा कि घाटी में लंबे समय के बाद लोगों ने बिना किसी डर के वोट डाला है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों में इतना डर होता था कि वे वोट डालने के लिए बाहर नहीं आ पाते थे, लेकिन इस बार लोग मतदान करने के लिए घरों से बाहर निकले। यह बदलाव है।